फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में बढ़ी पुलिस फोर्स की सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना जारी होने पर पुलिस हुई सक्रिय
विज्ञापन

- चार संवेदनशील जगहों पर तैनात की गई पैरामिलिट्री फोर्स जिले में
- तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में किया विभाजित जिले को




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। केंद्र सरकार ने देशभर में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में पुलिस फोर्स की सतर्कता बढ़ चुकी है। सभी को सतर्क किया गया है। बाकायदा, जिले में चार संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिहाज से जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांट दिया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी पुलिस अफसरों और थानेदारों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम से ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने नजीबाबाद जोन में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

वहीं, देर शाम एएसपी देहात राम अर्ज ने नगीना में पुलिस फोर्स के साथ गश्त की। उधर, धामपुर क्षेत्र में एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल भ्रमणशील रहे। इसके साथ ही जिलेभर में अलर्ट घोषित किया गया है। जिले के चार संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। उधर, पुलिस की खुफिया इकाई भी माहौल पर नजर रखे गए है। सोशल मीडिया पर अफवाहों को लेकर भी निगरानी की जा रही है।


किया जा चुका है दंगा नियंत्रण का अभ्यास
सीएए लागू होने की अटकलों के बीच ही बिजनौर पुलिस दंगा नियंत्रण का अभ्यास पहले ही कर चुकी है। वहीं दंगा नियंत्रण के उपकरणों को अपडेट कर दिया गया है। मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।


सीएए की अधिसूचना को लेकर जिले में अलर्ट किया गया है। जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया जा चुका है। उपकरण चेक कर लिए गए थे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
नहटौर। क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोलंकी ने पैरामिलिट्री फोर्स एवं स्थानीय पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम आकू, तुराबनगर, नंगला, खंडसाल, इलाहाबास एवं सदरूद्दीननगर सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें