विक्की सुन्हैड़ा को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विक्की का कहना है कि बैरक में बने शौचालय में पहले मुन्ना बजरंगी फ्रेश होने के लिए गया और वह बैरक से बाहर निकल गया। इसके बाद विक्की फ्रेश होने के लिए गया और बैरक के बाहर मुन्ना बजरंगी निकल गया। विक्की का दावा है कि उसे शौचालय में ही गोली चलने की आवाजें आई। गोली किसने और क्यों चर्लाइं, इसके विषय में उसे जानकारी नहीं है।
बैरक के बाहर की एक कहानी यह भी
हाई सिक्योरिटी बैरक के बाहर प्लास्टिक की एक छोटी मेज और तीन स्टूल रखे हुए थे। एक स्टूल पर कपड़ा रखा था। इस पर मुन्ना बजरंगी को बैठाया गया। दूसरे स्टूल पर सुनील राठी बैठा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर तीसरे स्टूल पर कौन बैठा था या किसके लिए बिछाया गया था। पूरी कहानी इन्हीं किरदारों के बीच है। इसके अलावा बैरक के बाहर कुछ बंदी एक्सरसाइज कर रहे थे। इनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कौन है विक्की सुन्हैड़ा
सुन्हैड़ा गांव का रहने वाला विक्की प्रापर्टी पर कब्जे से अपराध की दुनिया में आया। वर्र्ष 2014 में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर काठा के नीटू की हत्या कर बागपत में सुर्खियों में आया। इससे पहले अधिकतर वारदात विक्की ने दिल्ली में की। आगरा जेल से फरार हो गया था।
पढ़ें : Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मेरठ कनेक्शन, एक नहीं दो पिस्टलों से बरसाई थी गोलियां
विक्की सुन्हैड़ा को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुनील राठी की बागपत जेल में हुकूमत जरूर चलती है, लेकिन विक्की सुन्हैडा का नाम भी साथ-साथ लिया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि बागपत जेल में अस्थायी रूप से जिन बड़े बंदियों को लाया जाता है, वह सब सुन्हैडा के साथ रुकना पसंद करते हैं। बताया गया है कि सुंदर भाटी भी सुन्हैडा की बैरक में ही रुका था। जेल के सूत्र बताते हैं कि अधिकतर बड़े अपराधी रात के समय विक्की के साथ ही रुकना पसंद करते हैं। यूपी के सबसे बड़े डॉन ने भी विक्की के साथ रहने की इच्छा जताई थी। वजह यह थी कि वह झांसी जेल से ही विक्की से बेहद प्रभावित हो गया था।
वर्जन:
एसपी जय प्रकाश सिंह का कहना है कि विक्की ने यही बताया है कि जब गोली चली तो वह शौचालय में था। मुन्ना बजरंगी बाहर स्टूल पर बैठा था, लेकिन इस बयान की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मेज के पास तीन स्टूल पर कौन- कौन बैठे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/