फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंधी तूफान का कहर, मकानों की दीवारें और टिन शैड गिरे, महिला समेत चार लोग घायल

Thu, 14 May 2026 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में तेज आंधी और तूफान के दौरान मकान की दीवार और टिन शैड गिरने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा में बुधवार रात आई तेज आंधी और तूफान के कारण मकानों की दीवारें और टिन शैड गिर गए। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


मकान की दीवार गिरने से युवक घायल
गांव सब्दलपुर निवासी अखलाक आंधी तूफान के समय अपने मकान की छत पर मौजूद था। इसी दौरान जीने की ममटी की दीवार अचानक गिरकर उसके ऊपर आ गिरी। दीवार गिरने से उसके सिर में चोट लगी और वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: नोएडा के बाद मेरठ में सक्रिय पाकिस्तानी एक्स हैंडल, सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर सो रहे दंपती पर गिरी टिन शैड की दीवार
गांव रेहरा निवासी हाजी अब्दुल्लाह और उनकी पत्नी मुन्नी खातून अपने दो मंजिले मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण टिन शैड की दीवार गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एक अन्य ग्रामीण भी हुआ घायल
इसी गांव के हरिश्चंद्र भी टिन शैड की दीवार गिरने से घायल हो गए। वहीं गांव सब्दलपुर में एजाज की पत्नी रुखसाना के ऊपर पड़ोसी इफ्तिखार की ममटी की दीवार की ईंटें गिर गईं, हालांकि वह बाल बाल बच गईं। तेज आंधी और तूफान के कारण गांव में कई स्थानों पर नुकसान की सूचना मिली है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें