समाधान दिवस में पहुंचे व्यापारियों ने उठाई मांग, कहा टोल बचाने के चक्कर में शहर से निकल रहे वाहन
छह में से दो शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना समाधान दिवस में शनिवार को छह शिकायतें आई। इनमें से दो का ही निस्तारण हो सका। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से नगर में मुख्य मार्ग पर जाम से मुक्ति दिलाने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती किए जाने की मांग की है।
थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेष सैनी, थाना प्रभारी पूनम यादव, क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतों को सुना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने जाम से निजात दिलाने की मांग करते हुए टोल बचाने के लिए जो भारी वाहन मवाना से होकर गुजर रहे हैं, उन पर रोक लगाई जाए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंध किया जाए, प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किए जाने की मांग की।
एक गांव की महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी 12 की परीक्षा दे रही है। गांव निवासी युवक द्वारा बहका फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए लड़की को बरामद कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव मीवा निवासी फूल सिंह ने गांव निवासी द्वारा दिए गए झूठे प्रार्थना पत्र की जांच कराकर निरस्त करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गांव आदमपुर मोचनी खतौली निवासी बिट्टू कुमार ने बताया कि कार सवार आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प