आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव
- एक सिपाही सहित दो हुए घायल, दर्ज की जा रही रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने और गोतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने गांव भनेडा में दबिश देने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक सिपाही सहित दो लोग घायल हो गए।
शनिवार रात करीब पौने नौ बजे किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोपी बाबू को गिरफ्तार करने पहुंची। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाबू गोतस्करी का भी आरोपी है। जैसे ही उसके घर पर दबिश दी तो, बाबू के परिजनों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो, पथराव कर दिया। पथराव में सिपाही विश्वजीत सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि हमला करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।