फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली रोड पर दो गुटों में पथराव, एक युवक घायल

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल से पहले युवकों के बीच हुए पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर ....स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल से पहले बृहस्पतिवार रात 12.30 बजे बाइक सवार युवकों के बीच जमकर पथराव हुआ। युवकों ने एक दूसरे पर ईंट और पत्थर बरसाए।
विज्ञापन

इस दाैरान नई बस्ती निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय कई राहगीरों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर टीपीनगर पुलिस पहुंची और दो बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

पुलिस के अनुसार युवकों के दो गुटों में शराब के ठेके पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवकों ने एक होटल पर खाना लिया। इसके बाद नई बस्ती निवासी मनीष, विकास, दीपक, जिम्मी आदि बाइकों पर सवार होकर शहर की ओर चले तो कुछ दूर जाने पर पीछे से आए दूसरे गुट के युवकों ने रोक लिया। इसके बाद युवकों ने सड़क किनारे और डिवाइडर पर लगी ईंट उखाड़ कर एक दूसरे पर पथराव किया। करीब दस मिनट तक पथराव होता रहा। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। दूसरे गुट के युवक ब्रह्मपुरी के बताए गए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें