फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: UPSSSC की परीक्षा में एसटीएफ ने पकड़ा सॉल्वर गैंग, छह सदस्य गिरफ्तार

Thu, 30 May 2019 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने सहारनपुर के तीन परीक्षा केंद्र पर छापा मारा और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संवर्ग प्रतियोगात्मक परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे और पेपर सॉल्व करा रहे सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी चिप के माध्यम से पेपर सॉल्व कर रहे थे, जबकि दो लोग पेपर सॉल्व करा रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संवर्ग प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 की ऑफ लाइन लिखित परीक्षा का सहारनपुर के कई केंद्रों पर आयोजन किया गया। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को सहारनपुर में सॉल्वर गैंग के होने की सूचना मिली। जिस पर एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक फील्ड यूनिट नोएडा दिनेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार मिश्रा और डीएसपी विनोद सिरोही के नेतृत्व में टीम ने सहारनपुर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। सबसे पहले टीम ने कुतुबशेर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, माल गोदाम के पास से अमित वर्मा निवासी मोहल्ला पट्टी जगमाल, थाना छपरौली बागपत को सुबह साढ़े नौ बजे पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद गौरव कुमार निवासी ग्राम शेरपुर लुहारा, थाना छपरौली बागपत और राहुल निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढ़ी पुख्ता, शामली को रेलवे रोड स्थित अमनदीप होटल से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों सॉल्वर के गिरफ्त में आने के बाद  टीम ने उनसे पूछताछ की और फिर परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। पहली पाली में हुई परीक्षा में एसटीएफ की टीम ने तीन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। पहले मल्हीपुर रोड स्थित दयावती मॉडर्न इंटर कालेज में छापा मारा। यहां से एसटीएफ ने अमित नेहरा निवासी ग्राम कुआना थाना कांधला, शामली को पकड़ लिया। वह विकास निवासी ग्राम हलालपुर, छपरौली बागपत के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके बाद टीम ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मल्हीपुर रोड पर छापा मारा। यहां से एसटीएफ ने संजीव कुमार सरोहा निवासी ग्राम शेरपुर लुहारा, थाना छपरौली बागपत को गिरफ्तार किया। वह राहुल पूनिया निवासी थाना बालैनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, जबकि जया पब्लिक हाईस्कूल जनक नगर से शामली निवासी एक किशोरी को गिरफ्तार किया। वह सुनीता पत्नी संजीव कुमार, शेरपुर लुहारी छपरौली के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।

डिवाइस और एडमिट कार्ड हुए बरामद
एसटीएफ के डीएसपी विनोद सिरोही ने बताया कि आरोपियों के पास से सिम आधारित नौ ब्लू ट्रूथ ईयर पीस, छह इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइस, फ़ेविकोल से बने नौ थंब इंप्रेशन, 18 एडमिट कार्ड्स एवं अन्य प्रपत्र, 18 आधार कार्ड, 19 फिंगर प्रिंट हुए पेपर एवं कार्ड बोर्ड बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सॉल्वर गैंग का लीडर संजीव कुमार सरोहा है

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें