फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली से बरामद किया नकली सप्लीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली से बरामद किया नकली सप्लीमेंट
विज्ञापन

मेरठ। नकली फूड सप्लीमेंट व प्रोटीन को लेकर एसटीएफ ने मेरठ से दिल्ली तक छापा मारा। दोनों जगह से करीब 20 लाख रुपये कीमत का 15 कुंतल नकली प्रोटीन, फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया। सेहत से खिलवाड़ करने के मामले में एसटीएफ जांच में जुटी है।
शुक्रवार को एसटीएफ ने थाना ब्रह्मपुरी के मोहल्ला शकूर नगर में छापा मारकर सरताज पुत्र अल्वी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पांच कुंतल नकली प्रोटीन और फूड सप्लीमेंट बरामद किए गए थे। कई विदेशी कंपनियों का लेबल लगाकर नकली प्रोटीन को पैक किया जा रहा था। विदेशी कंपनियों के नामी फूड सप्लीमेंट के डिब्बे स्टीकर और रैपर भी भारी मात्रा में बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ ने रात में ही दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। यहां पर सरताज ने गोदाम बना रखा था। जिसमें नकली प्रोटीन को बोरों से निकालकर ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में पैक करने का काम होता है। एसटीएफ ने दिल्ली में स्थित इस गोदाम से 15 कुंटल नकली प्रोटीन और फूड सप्लीमेंट बरामद किए। इसके अलावा भारी मात्रा में विदेशी कंपनियों के रैपर डिब्बे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें