फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में घुसकर दो युवकों ने तोड़ी मूर्तियां, लोगों ने रंगे हाथ दबोचा, पुलिसफोर्स तैनात

Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जिले में पंचमुखी हनुमान मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ रहे दूसरे वर्ग के दो युवकों को मंदिर में मौजूद लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। सूचना पर एसपी कई थानों की पुलिस के साथ मंदिर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। एहतियात के तौर पर मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों युवकों से पुलिस ने हल्दौर थाने में ले जाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


राम के चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह कुछ लोग पूजा कर रहे थे। इस दौरान वहां दो युवक माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे और मां भवानी की मूर्ति ईंट, पत्थर मारकर तोड़ दी। दोनों को मंदिर में मौजूद लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। युवकों ने अपने नाम कोतवाली शहर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आदिल और कस्साबान निवासी शादाब बताए। युवकों को पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी गई। 

वहीं एसपी संजीव त्यागी, एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले का पता चलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। वे मंदिर के पास एकत्र हो गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले मंदिर में मांस भी फेंका गया था। तब माहौल को शांत रखने के लिए मंदिर समिति ने यह मामला दबा दिया था। लेकिन अब मंदिर में दूसरे वर्ग के युवकों को मूर्ति तोड़ते हुए पकड़ा गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में मौजूद लोगों का कहना था कि मंदिर में दोनों युवकों ने तिलक भी लगवाया था, ताकि कोई उन पर शक न करे। उन्होंने मंदिर में मांस फेंकने का आरोप दोनों युवकों पर ही लगाया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के हंगामे से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने किसी तरह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। इस मामले में मोहल्ला भाटान निवासी अखिल अग्रवाल ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि जब वह मंदिर गए तो राहुल और एकांश माहेश्वरी ने दो युवकों को पकड़ रखा था। पता चला कि दोनों युवक ईंट, पत्थर से भवानी मां की मूर्ति खंडित कर रहे थे। इस घटना से शहर का माहौल गरमा गया है और हिंदू धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है।

दोनों युवक मंदिर में तिलक लगाकर आते थे 
मंदिर में दोनों युवक काफी समय से आ रहे थे। मंदिर में मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों युवक तिलक लगाकर आते थे। दोनों कभी कभी युवतियों के साथ भी आते थे। लोगों का कहना है कि घटना के वक्त युवतियां मंदिर के दूसरे हिस्से में पूजा कर रही थीं। यह भी चर्चा है कि दोनों युवकों ने युवतियों को खुद को हिंदू बता रखा था। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक दोनों युवकों ने मंदिर में मूर्ति खंडित की है। रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें