एसएसवी इण्टर कालेज मुरलीपुर में मंचासीन गणमान्य लोग व राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डा. सु
माछरा। एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। उनके विद्यालय मुरलीपुर में पहुंचने पर प्रबंधक समिति व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका फूलमाला एवं काॅलेज को दान देकर भव्य स्वागत किया।
डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर को खुली गाड़ी में मेरठ से मुरलीपुर विद्यालय लाया गया। रास्ते में मित्रलोक काॅलोनी, हसनपुर कद्दीम में पहुंचने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। उनके पैतृक गांव मऊखास में भी खुशी का माहौल रहा।
काॅलेज परिसर में डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर के पहुंचने पर काॅलेज प्रबंधक प्रभु दयाल सिसोदिया, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, किनानगर काॅलेज के प्रबंधक रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य डाॅ. विवेक शुक्ल, नरेश चेयरमैन, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, दुष्यंत तोमर, प्रशांत तोमर, सत्यप्रकाश तोमर, विमला जाटव, भंवर सिंह तोमर, सोनू तोमर आदि व काॅलेज समस्त स्टाफ ने स्वागत किया। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने 21 हजार, दुष्यंत तोमर ने 11 पंखे, अशोक प्रधान ने 11 हजार रुपये, कौशल प्रमुख ने 11 हजार रुपये कॉलेज को दान में दिए।
एसएसवी इण्टर कालेज मुरलीपुर में मंचासीन गणमान्य लोग व राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डा. सु