फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, बहसूमा पीएचसी पर थी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, बहसूमा पीएचसी पर थी तैनात
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के सीएचसी परिसर में बने आवास में रहने वाली स्टाफ नर्स ने रविवार को संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बहसूमा पीएचसी पर तैनात थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहसूमा पीएचसी पर करीब एक वर्ष से तैनात स्टाफ नर्स अनामिका (26) पुत्री पदम सिंह मूलरूप से गांव भोजपुर थाना मोदीनगर की रहने वाली थी। वह सीएचसी की मलेरिया कॉलोनी में रह रही थी। परिसर में रहने वाले अन्य कर्मचारियों ने देर शाम तक अनामिका के कमरे के दरवाजे नहीं खुलने पर सीएचसी प्रभारी को सूचना दी। सीएचसी स्टाफ ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अनामिका का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने भोजपुर में परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस और सीएचसी स्टाफ परिजनों के आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

जिम्मेदारी से कर रही थी काम
सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि रविवार को भी अनामिका पीएचसी में टीकाकरण कराने के बाद आवास पर पहुंची थी। वह अविवाहित थी। वह काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करती थी।
विज्ञापन

मामले की चल रही जांच
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें