अमर उजाला....सेंट मेरी एकडमी में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में सेंट पैट्रिक और सेंट मेरिज टीम के
अंडर-14 और 19 में बाजी मारी, अंडर 17 में सेंट पेेट्रिक स्कूल बना विजेता
सेंट मैरीज एकेडमी में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का समापन
फोटो
संवाद
मेरठ। सेंट मैरीज एकेडमी में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सेंट मैरीज की टीम ने अंडर 14 और अंडर 19 में बाजी मारी। अंडर 17 में सेंट पेट्रिक की टीम विजेता बनी।
अंडर 14 वर्ग में फाइनल मैच सेंट मैरीज एकेडमी और सेंट पेट्रिक एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। इसमें सेंट मैरीज एकेडमी की टीम ने 2-1 से मैच जीता और ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर 17 वर्ग में फाइनल मैच सेंट मैरीज एकेडमी और सेंट पेट्रिक एकेडमी के बीच हुआ। इसमें सेंट पेट्रिक की टीम ने 1-0 से मैच जीता। अंडर 19 वर्ग में सेंट मैरीज एकेडमी और सेंट पेट्रिक एकेडमी की टीम के बीच फाइनल मैच में सेंट मैरीज की टीम ने 2-0 से जीत प्राप्त की और ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रदर रोनिश, प्रधानाचार्य रेवरेंड ब्रदर आनंद, मनोज, ललित, उमर आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला....सेंट मेरी एकडमी में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में सेंट पैट्रिक और सेंट मेरिज टीम के