फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीआईसीएसई मेरठ जोन क्रिकेट में सेंट मेरीज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में मंगलवार को सीआईसीएसई मेरठ जोन इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले यजुवेंद्र कृष्णानाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंट मेरीज एकेडमी का दबदबा देखने को मिला।
इस दौरान अंडर-14 श्रेणी में सेंट मेरीज के खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में भी सेंट मेरीज अकेडमी की टीम विजेता रही। क्राइस्ट स्कूल की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 श्रेणी में सेंट फ्रांसिस बड़ौत उपविजेता रहा जबकि सेंट मेरीज़ ने एक बार फिर जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर रविंद्र आनंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। ब्रदर प्रदीप, मनोज, ललित, अंजु और उमर मिर्जा के मार्गदर्शन में आयोजित यह आयोजन कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें