फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट फ्रांसिस के दसवीं के छात्र की तेज बुखार के चलते मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित फ्रेंड फ्रांसिस स्कूल के दसवीं के छात्र 15 वर्षीय तनिष्क वैदवान की सोमवार को मौत हो गई। परिजन का कहना है कि तेज बुखार के कारण छात्र की मौत हुई है। शोक में सोमवार को छात्र के स्कूल का अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बागपत के बिनौली गांव निवासी प्रहलाद वैदवान बहरीन की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले काफी समय से प्रहलाद अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा के हरीनगर में रह रहे हैं। प्रहलाद का बेटा तनिष्क सरधना रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में दसवीं का छात्र था। परिजन ने बताया कि तीन दिन पूर्व तनिष्क को अचानक से तेज बुखार हो गया था। जिसके बाद परिजन ने छात्र को स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलवा दी थी।
लेकिन इससे छात्र को आराम नहीं मिला। रविवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजन ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन ने छात्र को चार अस्पताल में दिखाया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन ने बताया कि छात्र को अचानक से फेफड़ों में दिक्कत हो गई थी। जिस कारण छात्र का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया और उसकी जान चली गई। परिजन ने बताया कि बेटे तनिष्क को अच्छी शिक्षा देने के लिए वह गांव से शहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें