फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी मेले में किन्नरों से मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले में अब झूले के पास किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामल में झूला ठेकेदार संजय व उसके कर्मचारियों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। नौचंदी मेले में कुछ किन्नर झूला झूलने के लिए आए थे। यहां कुछ युवकों से पहले झूला झूलने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। ये युवक झूले पर काम करने वाले कर्मचारी बताए गए हैं। आरोपियों ने सरिये से भी हमला किया। झूले के आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई। खुद को बचाने का प्रयास कर रहा एक किन्नर झूले की सीढि़यों से गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। पुलिस कुछ लोगों को पुलिस चौकी लेकर पहुंची। दो घंटे तक यहां कार्रवाई व समझौते को लेकर लोग जमा रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें