फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

विज्ञापन
भद्रकाली मंदिर पर कमेटी के पदाधिकारी से बातचीत करते एसएसपी डा विपिन ताडा स्रोत संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
हस्तिनापुर। आषाढ़ माह के पहले सोमवार को मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर कमेटी से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी करते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर इच्छाबाद के समीप स्थित मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में मौजूद मां की प्राकृतिक पिंडी स्वरूप के दर्शन किए। महंत पर्णपुरी महाराज ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। एसएसपी ने मंदिर के अध्यक्ष महकार सिंह से मंदिर आषाढ़ और माघ महीने में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की जानकारी की। मंदिर के अध्यक्ष महकार सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, एडवोकेट अनिल कुमार तिवारी, वीर सिंह, बरुण सिंह, गंगे प्रधान, मांगेराम प्रधान गुढ़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें