फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे वीणा धारिणी मैया मेरी नस-नस में स्वर भर दो

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में नृत्य की प्रस्तुति देती आरजी इंटर कॉलेज की छात्राओं को द - फोटो : reasi
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। रघुनाथ कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका बबीता सैनी ने सरस्वती वंदना हे वीणा धारिणी मैया मेरी नस-नस में स्वर भर दो...की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गजल सुनाई-हमें इस तरह नफरत जमाने से मिटानी है...।
विज्ञापन

इससे पूर्व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्य रेनू सिंह, प्रधानाचार्य हेमलता, डॉ. विनीता, डॉ. उदित और राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान सलोनी, श्रेया, कनिष्का, अलीबा, अंजलि, इशिका, माही, दिया, खुशबू और सुमन ने पहाड़ी लोक नृत्य से मन मोहा।
अदीरा ने ओरे पिया, उड़ने लगा क्यूं मन बांवरा रे...पर शानदार प्रस्तुति दी। सलोनी और कनिष्का ने राजस्थानी और अलीबा ने पंजाबी नृत्य से रोमांचित किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रेनू सिंह ने सभी का आभार जताया। नगर निगम की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर सुषमा, वैशाली, आयुष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें