फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने माधवपुरम चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस चौकी के सामने युवती से मोबाइल लूट फरार हो गए थे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूट के मामले में एसएसपी ने माधवपुरम चौकी इंचार्ज अभय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी निशा निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार शाम को निशा खरीदारी करने के लिए माधवपुरम सेक्टर गई थी। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने निशा से मोबाइल लूट लिया था। युवती ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी पुलिस चौकी के सामने से होते हुए फरार हो गए थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि चौकी इंचार्ज अभय को लाइन हाजिर कर दिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें