फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ की टीम के सामने दोहराई जाएगी नईम से पुलिस मुठभेड़ की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी ने सलमान और नईम मुठभेड़ की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी
विज्ञापन

- सुहेल गार्डन में दंपती और उसकी तीन बेटियों की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में हुआ था ढेर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में अपने सौतेले भाई मोईन, भाभी आसमा और उनकी तीन बेटियों की नृशंस हत्या के आरोपी नईम से हुई पुलिस मुठभेड़ फिर से दोहराई जाएगी। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने नईम मुठभेड़ और सलमान मुठभेड़ के मामले की जांच लिसाड़ी गेट थाने से बदल कर क्राइम ब्रांच को सौंपी है। उन्होंने लखनऊ से टीम बुलाकर पुलिस मुठभेड़ को दोहराने की जानकारी दी है।
लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वारदात के बाद तांत्रिक नईम बाबा और उसका साथी सलमान फरार हो गए थे। डीआईजी की ओर से दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 25 जनवरी को सुहेल गार्डन हत्याकांड के मुख्य आरोपी नईम को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि सलमान को भी उसी दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों मुठभेड़ के लिसाड़ी गेट थाने पर दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने दोनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जांच अधिकारी ने नईम मुठभेड़ के क्राइम सीन दोहराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर एसएसपी ने संस्तुति कर दी है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही लखनऊ की टीम यहां आएगी। इसके बाद मुठभेड़ स्थल पर जाकर फिर से उस दौरान के दृश्यों को दोहराया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें