फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थाने के एसएसआई ने ताक पर रखी मर्यादा, बुजुर्ग महिला को थप्पड़ जड़ किया चालान

Sun, 30 Aug 2020 09:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
old woman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में टीपीनगर थाने के एसएसआई ने मर्यादा को ताक पर रखकर पीड़ित बुजुर्ग महिला को थप्पड़ जड़ दिया और उसका परिवार सहित चालान कर दिया। इस मामले की शिकायत एसपी सिटी से की गई है।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला कमलेश पत्नि स्व. हरीश खुराना का टीपीनगर क्षेत्र में एक मकान है। दो साल पहले कमलेश ने पपीता पुत्र नारंग को यह मकान किराए पर दिया था। पपीता ने कमलेश को एक महीने का किराया नहीं दिया। जिस पर दो दिन पूर्व कमलेश बेटी के साथ मकान पर पहुंची।

विज्ञापन

मकान के सभी खिड़की दरवाजे व अन्य कीमती सामान गायब था और बिजली के तारों पर कटिया डाली हुई थी। कमलेश ने किरायेदार शिकायत टीपीनगर थाने में की तो एसएसआई संजय शर्मा ने उनसे बदसलूकी की।

जब महिला फोन पर एसपी सिटी से बात करने लगी तो एसएसआई ने उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए मोबाइल छीन लिया। यही नहीं पकड़े गए पपीता को एक भाजपा नेता के कहने पर थाने से छोड़ दिया और कमलेश व उसकी बेटी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी सिटी को पूरी घटना से अवगत कराया। 

टीपीनगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी। लॉकडाउन के चलते वह किराया नहीं दे सका। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमलेश ने बेटी के साथ मिलकर महिला पत्रकार से हाथापाई कर दी थी। पपीता ने कुछ दिन बाद किराया देना स्वीकार कर लिया है। एसएसआई ने कोई अभद्रता नहीं की। झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें