फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के अधिकारियों ने किया मोहिउद्दीनपुर आदर्श विकास मॉडल का भ्रमण

विज्ञापन
संदीप,,,,मोहिउददीनपुर ​स्थित पीएम श्री स्कूल में अ​धिकारियों को जानकारी देती एसडीएम
विज्ञापन
मेरठ। श्रीलंका से मेरठ पहुंचे 40 प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्राम पंचायत कार्यालय, कूड़ा संग्रह केंद्र और ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत सीएससी सेंटर का भ्रमण किया। 40 सदस्यों का यह दल एसडीएम सदर दीक्षा जोशी के नेतृत्व में गांव की विकासात्मक गतिविधियों और आदर्श ग्राम की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने पहुंचा था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहिउद्दीनपुर विजय नामदेव ने प्रतिनिधिमंडल को पीएम श्री मोहिउद्दीनपुर स्कूल का भ्रमण कराया, जहां आधारशिला, निपुण भारत मिशन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट क्लासरूम की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह तकनीक सुविधाएं गांव के बच्चों को हाईटेक शिक्षा से जोड़ रही हैं, जो ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल है। पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। एसडीएम सदर दीक्षा जोशी ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर जनपद का इकलौता गांव है, जहां बहुआयामी विकास कार्य धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रहे हैं। यह गांव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. नीरजा चौधरी, दीपक राणा, दिलावर, विनय सांगवान, महिपाल सांगवान, किरण पाल सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें