फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव तिगरी निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में स्कार्पियो चालक पर शराब के नशे में उसकी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने तथा उसे एवं उसकी पत्नी को घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गाड़ी एवं आरोपी चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव तिगरी निवासी अक्षय पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी शुक्रवार देर शाम किसी काम से कार से मवाना आ रहा था। वह फलावदा तिराहे पर पहुंचा तो हस्तिनापुर की ओर से तेज गति से आ रही स्कापिर्यो गाडी ने उसकी गाडी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे उसको तथा उसकी पत्नी को चोट आई। वहीं, आरोपी स्कार्पियो चालक ने एक ओर महिला को घायल करते हुए रोडवेज बस में टक्कर मारी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने गाड़ी एवं उसके चालक को हिरासत में ले लिया। तहरीर में आरोपी कार चालक को नशे में होना बताया है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है तथा आरोपी चालक को डॉक्टरी जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें