मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के मैदान पर खेले जा रहे गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में शनिवार को स्पोर्ट्स एक्स और इंपीरियल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।
स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने इंपीरियल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर इंपीरियल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 196 रन बनाए। उनकी ओर से रवि राहुल ने 56 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा साकिब ने भी 30 रन बनाए।
स्पोर्ट्स एक्स की ओर से उमर सैफी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से रोहित भिंडर ने 42 गेंदों में शानदार 68 रन बनाए, जबकि अनंत ने 51 रनों की पारी खेली। इंपीरियल क्लब की ओर से फारून असद ने दो विकेट लिए। इस अवसर पर गेम सिटी एरेना के मालिक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।