मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत के राष्ट्रव्यापी अभियान में उपस्थिति दर्ज की। अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरूआत की। इसे लेकर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के मोदीपुरम स्थित कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त मेजर दीप अहलावत, रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा समेत सभी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और सभी अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ग्रहण की। इस दौरान कुलपति ने अभियान के महत्व पर जोर दिया।