छठी वाहिनी आरआरएफ में चली रही प्रतियोगिता में जंप करता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ में 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन मैराथन दौड़ हुई। इसके अलावा अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव दिनेश चंद्र दूबे ने बताया कि मैराथन दौड़ में 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के उस्मान अली ने प्रथम, बृजपाल सिंह 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने द्वितीय और शैलेंद्र कुमार 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा त्रिकूद प्रतियोगिता में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के विनय कुमार ने प्रथम, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के वीरेश कुमार ने द्वितीय और प्रदीप कुमार छठी वाहिनी आरआरएफ मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डकैथनल प्रतियोगिता में देवेंद्र नादर 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने प्रथम, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के अरुण कुमार ने द्वितीय और सलाम मोहम्मद 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बाधा दौड़ में जितेंद्र कुमार मलिक छठी वाहिनी आरआरएफ मेरठ ने प्रथम, सुमित राणा छठी वाहिनी आरआरएफ मेरठ ने द्वितीय और बंशीराम शर्मा 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा100 मीटर रिले दौड़ में छठी वाहिनी आरआरएफ मेरठ ने प्रथम, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर ने द्वितीय और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेनानायक और आयोजन सचिव दिनेश चंद्र दूबे ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान राजकुमार त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, संजय, जगदीश सिंह, कृष्णवीर सिंह, राजेश जौहरी, जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राजीव वेदवान, राहुल, शिवा, सरबोश, योगेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।