बिजली के तारों से निकली चिंगारी, छत पर रखे सामान में लगी आग
कंकरखेड़ा। तिलक चौक के पास जय अम्बे टैक्सटाइल के नाम से विनोद मित्तल की कपड़ों की दुकान है। उन्होंने ने बताया कि दुकान की छत पर इंवर्टर बैटरी और अन्य सामान रखा था। रविवार सुबह करीब चार बजे उनकी दुकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से छत पर रखे सामान में आग लग गई। दुकानदार व पड़ोसी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मगर, जब तक छत पर रखा सामान जल चुका था। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
-
जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की शास्त्री की कोठी निवासी सीमा ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पति राजेश रात के समय ई- रिक्शा लेकर घर आ रहे थे। वहीं बेटा हर्ष ई-रिक्शा के पीछे बाइक लेकर चल रहा था। कबाड़ी बाजार में बाइक सवार आरोपियों ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। आरोप था कि आरोपियों ने साथियों को बुलाकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने पिता-पुत्र से ई-रिक्शा, बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने हमले शामिल आरोपी अमीरूद्दीन, साकिब, राजा, शाबाज व चांद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-
मेडिकल कॉलेज से छात्र की बाइक चोरी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में फिरोजाबाद निवासी अयान हुसैन मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने मेडिकल थाने पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह उसने अपनी बाइक कॉलेज की पार्किंग में खड़ी कर दी थी।जिसे किसी ने चोरी कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।