फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता वर्मा का प्रचार करुंगा, शाहिद का आदेश मानूंगा : अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : छोटी तीन कॉलम लगाएं पेज चार पर
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, सपा का सच्चा सिपाही, पार्टी नहीं छोडूंगा

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सपा छोड़ने की अटकलों पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि सपा का सच्चा सिपाही हूं। किसी भी अन्य दल में शामिल नहीं हो रहा। सपा में ही रहूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभिभावक जैसे हैं। प्रत्याशी सुनीता वर्मा का प्रचार करूंगा। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर बड़े हैं। उनका आदेश मानूंगा।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर पहले सपा ने अतुल प्रधान का टिकट किया था। बाद में उनका टिकट काटकर हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को टिकट दे दिया था। इससे अतुल प्रधान आहत थे। सोशल मीडिया पर चर्चा फैल रही थी कि अतुल प्रधान सपा का दामन छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में कुटी चौराहा स्थित अपने आवास पर अतुल प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से उनके टिकट कटने के बाद नाराजगी की खबरें आ रही हैं। उनके सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की खबरें चल रही हैं, जो गलत हैं। पत्नी सीमा प्रधान भी किसी अन्य दल से चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अपना सम्मान लेने और टिकट लेने के लिए हर कोई मांग करता है। हम भी टिकट मांग रहे थे जो पहले हो भी गया लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाद में सुनीता वर्मा को टिकट दे दिए।
मेयर के चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, हाजी रफीक अंसारी आदि नेताओं के शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा कि शायद मंजूर मेरे बड़े हैं, जो उनके आदेशों को मैं मानूंगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मनोज चपराना, अनुज जावला, पूर्व पार्षद शाहिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतुल प्रधान की सहमति से टिकट मिला : योगेश वर्मा
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अतुल प्रधान की सहमति से ही टिकट मिला है। वह सपा के बड़े नेता हैं। योगेश ने कहा कि जहां तक चुनाव की बात है तो उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। मुकाबला लोकल प्रत्याशी से होता है, बाहरी प्रत्याशी से नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें