फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा: किसका होगा टिकट, आज घोषणा की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा: किसका होगा टिकट, आज घोषणा की उम्मीद
विज्ञापन


- दावेदार पहुंचेंगे लखनऊ, होगा मंथन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के टिकट पर समाजवादी पार्टी शुक्रवार को लखनऊ में फिर मंथन करेगी। इसके बाद देर शाम तक टिकट घोषित होने की उम्मीद है। टिकट पर मंथन करने के लिए दावेदार लखनऊ पहुंचेंगे।
इस बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मेरठ के 50 से 60 लोग मिलेंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा के सिंबल पर चुनाव कौन लड़ेगा। मंगलवार को भी टिकट को लेकर सपाइयों में मंथन हुआ था। पूर्व और वर्तमान विधायक व पदाधिकारियों समेत 11 लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिले थे। दावेदार ज्यादा हैं, इसलिए टिकट फाइनल नहीं हो सका। अब फिर से टिकट पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से टिकट को लेकर खींचतान है, उससे कोई नया भी बाजी मार सकता है।फिलहाल मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के नाम प्रमुखता में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेता का टिकट फाइनल होने का दावा भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो भी पोस्ट कर रहे हैं। पहले उम्मीद थी कि 13 या 14 मार्च को टिकट फाइनल हो जाएगा, लेकिन दावेदार ज्यादा होने और उनमें आपसी खींचतान के कारण टिकट को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। अब सपा पदाधिकारी 15 मार्च की शाम टिकट फाइनल होने का दावा कर रहे हैं। सपा के टिकट पर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें