फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा नेता समेत 5 को भेजा जेल

Wed, 13 Feb 2019 10:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर के मीनाक्षी चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जबकि तीन अन्य के नाम जांच में सामने आए थे। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध में सपा नेताओं ने शहर में जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया था। वरिष्ठ नेताओं ने महावीर चौक पर हंगामा-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन भारी पुलिस बल ने ऐसा नहीं होने दिया था। 

वहीं, सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनस खान निवासी रहमतनगर ने साथियों के साथ मीनाक्षी चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंक दिया था। इस मामले में देर रात एसआई अक्षय शर्मा की तहरीर पर 11 सपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने देर रात मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे गए सपा नेताओं में छात्र सभा के प्रदेश सचिव अनस खान के साथ ही उसका भाई सलमान निवासीगण रहमतनगर, शकील, जावेद व शीराज निवासीगण खालापार शामिल हैं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी चिह्नित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
एसआई अक्षय शर्मा की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट में अनस खान के साथ ही शाहवेज, शकील, असलम, अनस अब्बासी, मऊ, जीशान, गाजी, विशाल जैदी, फरमान व रिहान को नामजद किया गया था। वहीं, मामले की जांच और वायरल फोटो व वीडियो के आधार पर सलमान, जावेद व शीराज के भी नाम सामने आए थे। 

नेता बनने के लिए जेल जाना पड़ेगा: अनस खान
मीनाक्षी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में गिरफ्तार किए गए सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव गिरफ्तारी व जेल जाने के बावजूद पूरी तरह बेफिक्र नजर आए। इस दौरान अनस खान ने कहा कि उसे नेता बनना है तो फिर जेल तो जाना ही पड़ेगा। वहीं, उसने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर भी हैरत जताते हुए कहा कि जब उनके खिलाफ हंगामा-प्रदर्शन पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो फिर उसके खिलाफ क्यों कार्रवाई की गईा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें