फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसपी देहात ने थाने का औचक निरीक्षण किया

सार

मवाना में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने थाने और मिशन शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
एस पी देहात निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति आफिस को देखते हुए। (मवाना)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के आदेश दिए और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर रात में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने थाने की हवालात आदि को देखा। इसके बाद उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के संबंध में आदेश दिए। मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रभारी रेनू सिंह से जानकारी की और कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मिशन शक्ति के कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र को रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें