फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Rally In Meerut: मेरठ के हर्रा में अखिलेश यादव की जनसभा स्थगित, इंतजार करते रहे समर्थक

Tue, 23 Apr 2024 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज सिवालखास विधानसभा के गांव हर्रा में बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करनी थी लेकिन आखिरी वक्त पर अखिलेश की यह रैली स्थगित हो गई।
विज्ञापन
मेरठ के हर्रा में सपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर सिवालखास विधानसभा के गांव हर्रा में बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली के लिए पहुंचना था लेकिन एन वक्त पर उनका जनसभा में आना निरस्त हो गया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर मंच संभाले रखा। वहीं रैली स्थल पर समर्थक अखिलेश यादव का इंतजार करते रह गए।

विज्ञापन


विज्ञापन

रैली में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
रैली में स्थानीय कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करना था लेकिन आखिरी वक्त में उनका आना रद्द हो गया। वहीं समर्थक जनसभा स्थल पर मायूस नजर आए।  

यह बताई गई वजह
बताया गया कि रैली में पहुंचने के लिए अखिलेश यादव को हिंडन एयरबेस से उड़ान भरनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर हिंडन एयरबेस से उड़ान नहीं भर सका। नतीजन अखिलेश का रैली में आना स्थगित हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें