सपा नेता और माछरा ब्लाक प्रमु्ख विजेंद्र सिंह के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मंगलवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 188 के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। माछरा ब्लाक प्रमु्ख आज कैबिनेट मंत्री शहिद मंजूर के साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ब्लाक प्रमुख को बाहर निकाल दिया।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया है कि किठौर से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर सोमवार को पर्चा दाखिल करने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ माछरा ब्लाक प्रमु्ख विजेंद्र सिंह लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचे। विजेंद्र सिंह पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।