फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री बताकर कारोबारी से ठग लिए 60 लाख रुपये, पढ़िए कैसे ?

Tue, 24 Jan 2017 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
खुद को खेल और बेसिक शिक्षा मंत्री बताकर लखनऊ के एक शातिर गैंग ने स्पोर्ट्स कारोबारी से 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। गैंग के सदस्यों ने कारोबारी को 55 करोड़ रुपये की खेल सामग्री के अलावा स्कूली बच्चों के लिए बैग और अन्य सामान बनवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


टीपी नगर इलाके के एक स्पोर्ट्स कारोबारी की दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्पोर्ट्स गुड्स बनाने की फर्म है। कारोबारी ने सोमवार को परतापुर थाने में लखनऊ निवासी अभिषेक निगम समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। कारोबारी ने बताया कि 17 अगस्त 2016 को सोनू चोपड़ा नाम का एक व्यक्ति उनकी फर्म पर आया था। उसने खुद को बेसिक शिक्षा और खेल मंत्रालय का कर्मचारी बताया। उसके बाद सोनू ने लखनऊ में अपने कार्यालय दिखाया। वहां पर अभिषेक निगम ने खुद को खेल मंत्री बता कर मुलाकात की। इस दौरान उनकी फर्म से बेसिक शिक्षा के स्कूलों के लिए बैग, अनुदान खेल सामग्री और अन्य स्पोर्ट्स के सामान बनवाने की बात हुई थी। इसके लिए उन्होंने कारोबारी से सबसे पहले तीन लाख रुपये का ड्राफ्ट लिया। फिर धीरे-धीरे करते हुए 60 लाख रुपये के ड्राफ्ट ले लिए।

इन लोगों पर हुआ केस 
इंस्पेक्टर परतापुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कारोबारी की तहरीर पर सोनू चोपड़ा, शाजी सिद्दीकी, भावना अरोड़ा, अभिषेक निगम, महमूद अली, हरिशंकर मिश्रा, विवेक सिंह और नगमा अहमद निवासी लखनऊ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अभिषेक निगम को छह जनवरी को लखनऊ पुलिस ने जेल भेज दिया है। उस पर लखनऊ में भी एक मुकदमा पंजीकृत था।
विज्ञापन


कई जिलों में कर रखी है ठगी
कारोबारी का कहना है कि अभिषेक निगम ने एक गिरोह बना रखा है। उसने कानपुर, बरेली, दिल्ली समेत कई जिलों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। ये गिरोह कारोबारियों को सरकारी अधिकारी या मंत्री बताकर टेंडर देने की बात कहकर ठगी करता है। नामजद सभी आरोपी इस गिरोह में शामिल हैं। ये लोग मेरठ में सर्वे करने भी आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें