फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Market: व्यापारियों के आंसू पोंछने की जगह मखौल उड़ा रही सपा: विनीत शारदा

Wed, 15 Apr 2026 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सेंट्रल मार्केट मामले में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों से मिला
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा से कैंप कार्यालय पर मुलाकात करते स - फोटो : Family
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के पीड़ित व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा से उनके नई सड़क स्थित कैंप कार्यालय पर मिला। व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद कोई भी जनप्रतिनिधि उनके बीच नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


विनीत शारदा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा व्यापारियों के आंसू पोंछने के बजाय उनका मखौल उड़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब हाई कोर्ट से ध्वस्तीकरण का आदेश आया था तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। यदि उनकी नीयत साफ होती तो वे नीति में बदलाव कर उसी समय समाधान कर सकते थे।

तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि सेक्टर-2 के परिवारों और महिलाओं को पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठना पड़ रहा है। 38 और 60 मीटर के छोटे मकानों में रहने वालों के सामने आशियाना छिनने का संकट है।
विज्ञापन


विनीत शारदा ने भावुक व्यापारियों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से समय लेकर व्यापारियों की पीड़ा उन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करते हुए राहत दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में मनोज गर्ग, प्रवीन वर्मा, जागृति विहार व्यापार संघ अध्यक्ष प्रवीन शर्मा, अजय बंसल, अर्पित मोंगा, सचिन वर्मा, मास्टर शिवोधन सिंह, उत्कर्ष जैन, स्पर्श अग्रवाल, शुभम दुबलिस, विपिन जैन, हरी पुजारी और ओम मित्तल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें