फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता शशिबाला ने कहा- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित

Thu, 05 Dec 2019 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से जानकारी लेती सपा नेता शशिबाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में विदाई के दौरान दुल्हन की कार रोककर उससे मारपीट कर जेवर लूटने के मामले में पूर्व विधायक व सपा नेता शशिबाला पुंडीर चंदेना कोली गांव पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ चंदेना कोली गांव पहुंची शशिबाला पुंडीर पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने जहां पीड़ित परिवार को यकीन दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

वहीं, उन्होंने एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की। इस दौरान शशिबाला पुंडीर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व मंत्री के बेटे सहित 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डीएम के तहसीलदार को हटाने पर सवाल

विज्ञापन

सपा नेता शशिबाला ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य ओर क्या होगा कि महिलाओं के साथ हो रहीं संगीन वारदातों पर सांसद में कोई बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यदि पूर्व काबीना मंत्री आजम खां कोई बयान देते हैं तो एक महिला सांसद पूरे सदन को सर पर उठा लेती हैं, लेकिन देश में हो रही संगीन वारदातों पर वो चुप्पी साधे हुए हैं। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रावत, सिकंदर अली, रमजानी, सतपाल और मांगेराम आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें