बुढ़ाना में किसानों के गन्ने की पत्ती खेत में जलाने पर हुए मुकदमो के विरोध में और गन्ने के बकाया भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना तहसील में धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में गन्ने की पत्तियां भर दी। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय में पशु बांध दिए।
विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में धरना दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहसील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार जारी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा।