उल्लेखनीय है कि बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाया था। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।
घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई थी। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।
ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।
पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं इस हमले में सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इस हमले ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फोरेंसिक टीम गंभीर जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/