फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनेड हमला: सपा नेता ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं विधायक

Fri, 28 Sep 2018 05:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीजेपी विधायक संगीत सोम के आवास पर हुए हमले को लेकर सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा पर तंज कसा। अतुल प्रधान ने कहा कि अपनी ही सरकार में विधायक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर जल्द से जल्द खुलासा करे। 

विज्ञापन


अतुल प्रधान ने कहा, अतिसंवेदनशील एरिया में हमलावरों का आना और विधायक के आवास पर हमला करना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार दोषी हैं। यही नहीं बल्कि सपा नेता ने यह भी कहा कि इससे पहले संगीत सोम पर हुए हमलों का भी आज तक खुलासा नहीं हुआ है। 

वहीं, अतुल प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा भी विधायक संगीत सोम को दे देनी चाहिए। सपा नेता अतुल प्रधान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर हुए हमले पर उठाए सवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाया था। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।

घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई थी। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।

पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं इस हमले में सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इस हमले ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फोरेंसिक टीम गंभीर जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें