फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी नियत से घर में घुसा युवक, बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 05 Mar 2018 12:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक 10 साल की बच्ची को अकेला देख दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आक्रोशित भीड़ ने युवक को जमकर धुना और फिर...  

विज्ञापन


मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के अनुसार तारापुरी लिसाड़ी गेट निवासी इमरान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में स्थित एक घर में किसी काम से आया था। उस समय घर पर 10 साल की बच्ची अकेली थी। आरोपी इमरान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच बच्ची की मां पड़ोस से घर पहुंची तो उसने आरोपी को घर में घुसा देखकर शोर मचा दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बच्ची की मां ने जब हकीकत बतायी तो भीड़ आक्रोशित हो गई और आरोपी को जमकर धुन दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी : बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से बलात्कार

विज्ञापन

हम खुद सिखाएंगे सबक

फाइल फोटो
सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को भीड़ से मुक्त कराने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोगों ने आरोपी को खुद सबक सिखाने की बात कह दी। पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें