फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, पलायन कराने वाले गुंडे जेल जाएंगे

Wed, 08 Feb 2017 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने की सभा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मेरठ के शामली और किठौर क्षेत्र में जनसभा की और सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पलायन कराने वाले गुंडे जेल जाएंगे। आगे कहा- हमारे 17 सोते हुए जवानों पर जब हमला हुआ तो प्रधानमंत्री ने कहा अब बहुत ह़ो गया, हमारे सैनिको ने पाक को मुंहतोड़ जबाव दिया। भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन हमें कोई छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता नहीं है। सपा के लोग कहते है हमने विकास किया है, मैं आप से पूछता हूं क‌ि कहीं विकास हुआ है। बसपा और सपा की सरकारों ने आपके गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा है, नहीं.. कहते है विकास हो रहा है।
विज्ञापन

अगर हमारी सरकार फिर से बनती है तो 15 से 16 घंटे बिजली मिलेगी

भाषण देते राजनाथ सिंह
मैंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराई थी। अगर हमारी सरकार फिर से बनती है तो 15 से 16 घंटे बिजली मिलेगी। इस आगे राजनाथ ने कहा क‌ि गन्ना भुगतान मिला क्या? गन्ने से रस निकल रहा है क्या ? वाह विकास हो रहा है। सरकार बनने के तीन महीने के अन्दर हम गन्ने का बकाया भुगतान कराएंगे। आगे कहा, सरकार संवेदनशील होनी चाहिए। मैंने भीगा हुआ धान खरीदा है। यहां कमेला चल रहा है, पशु सही सलामत है क्या? बिजली की चोरी तो नहीं होती... धन्य है। आपके यहां जुगाड़ चल रहा है नहीं, अगर मैं आऊंगा तो फिर जुगाड़ चलाऊंगा।
विज्ञापन

फसल ऋण लेने पर पहले साल शून्य फीसदी ब्याज होगा

भाजपा
हमारी सरकार बनती है, तो फसल ऋण लेने पर पहले साल शून्य फीसदी ब्याज होगा। लड़कियों की पढ़ाई ग्रेजुएशन तक फ्री होगी और जो लड़के 50% अंक लाएंगे उन्हें ग्रेजुऐशन तक फ्री शिक्षा दी जाएंगी। वोट हासिल करने के लिये राजनीति में धर्म-जाति का सहारा लेते है। इंसानियत के लिये यह नहीं होना चाहिए। आगे कहा, खाट पर सभा कभी आपने देखी है, लेकिन जिन्होंने चुनाव होने से चार महीने पहले ही खाट पकड़ ली। अब उनका क्या होगा? मुलायम ने कहा कि हमारे बेटे ने कांग्रेस से हाथ मिलाकर हमारी जिंदगी भर की कमाई को डुबो दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें