फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन से हलचल तेज, अब भीम आर्मी खोलेगी अपने पत्ते

Sat, 12 Jan 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा का गठबंधन हो गया है, जिसमें अनुसूचित जाति के लोगों- मुस्लिम गठजोड़ को परवान चढ़ाने पर जोर होगा। मगर राजनीतिक लिहाज से सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में भीम आर्मी की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। रविवार को भीम आर्मी का कार्यक्रम सहारनपुर में होगा, जिसमें सपा-बसपा के गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले जाएंगे।  

विज्ञापन

 
भीम आर्मी की भूमिका को लेकर इसलिए चर्चा हो रही है, क्योंकि 2017 में सहारनपुर में जातीय संघर्ष के बाद भीम आर्मी लगातार सुर्खियों में रही। अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के युवाओं को जोड़कर भीम आर्मी ने पश्चिमी यूपी के जिलों में विस्तार करने का प्रयास किया था। 

वहीं, बीते वर्ष कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव हुआ था, तो उस दौरान भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर सहारनपुर जेल में बंद थे। तब उन्होंने अपने समर्थकों के जरिये पत्र भेजकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की बात कही थी। कैराना उपचुनाव के परिणाम के बाद यह बात भी खूब चली कि अनुसूचित जाति के वोटरों का रुख गठबंधन प्रत्याशी की तरफ हो गया था। अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन कर लिया है, तो यह सवाल फिर उभरा है कि राजनीतिक रूप से भीम आर्मी का रुख क्या रहेगा। क्या भीम आर्मी गठबंधन के साथ रहेगी या फिर रणनीति कुछ अलग रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कार्यक्रम है, जिसमें भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। उनका कहना है कि रविवार को रैली में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगामी चुनाव को लेकर क्या रणनीति होगी, उस पर भी बात होगी। 
 
चुनाव में उतरने से इंकार करते रहे हैं चंद्रशेखर
अभी तक भीम आर्मी संस्थापक यही कहते आए हैं कि वह फिलहाल समाज को जगाने और एकजुट करने में लगे हैं, राजनीतिक पारी शुरू करने पर विचार नहीं किया है। वहीं, बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को वह बुआ कहते हैं और बसपा के खिलाफ बोलते भी नहीं हैं। अब देखना यह है कि भीम आर्मी का अगला कदम क्या होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें