फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब कुरैशी बोले - मेरा किसी से मुकाबला नहीं, सबका मुकाबला मुझसे हैं

Tue, 31 Jan 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रत्याशी 
विज्ञापन

आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं- क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनसेवा के लिए।
जनता आपको वोट क्यों दे- मैं विकास के सपने के साथ क्षेत्र में आया हूं।
चुनाव जीत जाएंगे तो क्या करेंगे- शिक्षा के साधनों, महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दूंगा।
आपकी जीत का आधार क्या है- युवाओं का समर्थन, मोदी सरकार के कामों का लाभ।
राजनीति में आपने अभी तक क्या किया- सीसीएसयू में छात्र संघ अध्यक्ष, अन्य कई पद।
अपना मुकाबला किससे मानते हैं- जनता का प्यार इतना कि कोई सामने टिक नहीं पाएगा।
आपके क्षेत्र में मुद्दे क्या-क्या हैं- कानून-व्यवस्था समस्या है। साफ पानी की उपलब्धता।
परिवार को कितना समय देते हैं- राजनीति में आने पर सेवा को ही परिवार मान लिया है।
राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? राजनीति में आने के सिवा कुछ और सोचा ही नहीं। 

पारिवारिक पृष्ठभूमि- पत्नी -अंजलि, दो बेटे एवं बेटी
आपका प्रमुख व्यवसाय, शिक्षा और शौक- शिक्षा- पीएचडी, शौक - क्रिकेट खेलना, व्यवसाय - शिक्षण संस्थान 

जानिए विकास के मुद्दे पर क्या बोले बसपा प्रत्याशी

हाजी याकूब कुरैशी, बसपा प्रत्याशी
हाजी याकूब कुरैशी, बसपा प्रत्याशी
आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं- अब फिर से जनता की सेवा करना चाहता हूं।
जनता आपको वोट क्यों दे- मैं जनता के बीच रहता हूं। जनता विश्वास करती है।
चुनाव जीत जाएंगे तो क्या करेंगे- सरकारी अस्पताल, विवि की खुलवाने की कोशिश होगी। 
आपकी जीत का आधार क्या है- जनता विश्वास जता रही है। मुझे सबका वोट मिलेगा।
राजनीति में आपने अभी तक क्या किया- खरखौदा से एमएलए बना और दो बार मंत्री रहा।
अपना मुकाबला किससे मानते हैं- मेरा किसी से मुकाबला नहीं। सबका मुकाबला मुझसे हैं।
आपके क्षेत्र में मुद्दे क्या-क्या हैं- लड़कियों के लिए शिक्षा का सही इंतजाम नहीं।
परिवार को कितना समय देते हैं- परिवार को समय नहीं दे पा रहा हूं। जनता के बीच हूं।
राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? व्यवसाय और समाज सेवा करते।

पारिवारिक पृष्ठभूमि- परिवार में माता, पत्नी, चार बेटी और दो बेटे हैं।
आपका प्रमुख व्यवसाय, शिक्षा और शौक- एक्सपोर्ट, उम्र - 57, शौक - कोई खास नहीं, शिक्षा - हाईस्कूल फेल। ओपन विवि से उर्दू से बीए।

जनता की बुनियादी जरूरतें पूरा करने की इच्छा

आजाद सैफी, कांग्रेस-सपा प्रत्याशी
आजाद सैफी, कांग्रेस-सपा प्रत्याशी
आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं- जनता की बुनियादी जरूरतें पूरा करने की इच्छा है।
जनता आपको वोट क्यों दे- प्रदेश में सेक्युलर सरकार की आवश्यकता है।
चुनाव जीत जाएंगे तो क्या करेंगे- मैं नेता के तौर पर नहीं, कार्यकर्ता के तौर पर रहूंगा।
आपकी जीत का आधार क्या है- सभी वर्ग और हर समाज के लोग साथ आ रहे हैं।
राजनीति में आपने अभी तक क्या किया- गाजियाबाद में पार्षद और जीडीए का मेंबर रहा हूं।
आपके क्षेत्र में मुद्दे क्या-क्या हैं- सीवर की बड़ी समस्या है। मौका मिला तो ठीक करा दूंगा।
परिवार को कितना समय देते हैं- परिवार को समय नहीं मिल पा रहा है जनता ही परिवार।
राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? राजनीति में नहीं आता तो शिक्षक होता।
अपना मुकाबला किससे मानते हैं- चुनाव में मेरा मुकाबला सीधे भाजपा से ही है।


पारिवारिक पृष्ठभूमि- पत्नी  परवीन, तीन बेटियां और दो बेटे।
आपका प्रमुख व्यवसाय, शिक्षा और शौक- शिक्षा - इंटरमीडिएट, शौक - क्रिकेट खेलना, पारिवारिक पेशा - आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार।
विज्ञापन

मैं हर वर्ग की सेवा करना चाहता हूं

पप्पू गुर्जर, रालोद प्रत्याशी
पप्पू गुर्जर, रालोद प्रत्याशी
आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं- मैं हर वर्ग की सेवा करना चाहता हूं।
जनता आपको वोट क्यों दे- विकास कार्य कराए हैं। सभी के साथ खड़ा रहा हूं।
चुनाव जीत जाएंगे तो क्या करेंगे- क्षेत्र का विकास करेंगे, समस्याएं सुलझाएंगे।
आपकी जीत का आधार क्या है- 10 साल तक प्रमुख रहकर काम करके दिखाया है।
राजनीति में आपने अभी तक क्या किया- लोकल हूं। प्रमुख रहते हुए परिवार भी राजनीति में है।
आपके क्षेत्र में मुद्दे क्या-क्या हैं- भाजपा ने विकास नहीं कराया, सड़कें बदहाल हैं।
परिवार को कितना समय देते हैं- चुनाव के कारण परिवार को कम समय दे पाता हूं।
राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? राजनीति में नहीं आता तो पारिवारिक पेशा अपनाता। 
अपना मुकाबला किससे मानते हैं- मेरा मुकाबाला बसपा के हाजी याकूब से है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि- पत्नी  शिमला, तीन बेटे व तीन बेटियां।
आपका प्रमुख व्यवसाय, शिक्षा और शौक- शिक्षा - इंटरमीडिएट, शौक - बैडमिंटन, पारिवारिक पेशा - किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें