फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लड़की के अपहरण का शोर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी कार तो स्पष्ट हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। घर से लापता हुई किशोरी को वापस लाते समय मवाना में फलावदा रोड पर हंगामा हो गया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने पुलिस को अपहरण की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस ने पीछा करके कार सवारों को रोक लिया और थाने ले आई। थाने में परिजनों ने पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा के समीप की रहने वाली किशोरी मवाना के एक गांव में अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के चलते वह अपने घर चली गई थी। जानकारी के मुताबिक किशोरी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो दिन पूर्व किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों को जानकारी हुई कि दोनों शुक्रवार को मेरठ न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। जिस पर परिजन सुबह न्यायालय पहुंच गए। उन्होंने यहां प्रेेमी युगल को पकड़ लिया। परिजन बाइक से किशोरी को मवाना स्थित गांव लाने लगे। वहीं, परिजनों ने किसी परिचित से कार मांगी और किशोरी को उसमें बैठाकर गांव के लिए चलने लगे। इसी दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। जिस पर राहगीरों ने कार सवारों द्वारा अपहरण की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने फलावदा रोड पर पीछा करके रोक ली और सभी को थाने ले आई। परिजनों ने मवाना पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिस के मुताबिक किशोरी से संबंधित रिपोर्ट मुजफ्फरनगर में दर्ज है। वहां के थाने को सूचना दे दी गई है। वही मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें