फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू : बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का शोषण

विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर संबोधित करते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
फलावदा(मेरठ)। गांव गड़ीना में आयोजित बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने कहा कि गांव में चकबंदी चल रही है। जमीन की पैमाइश के नाम पर चकबंदी विभाग के अधिकारी रिश्वत मांगकर उनका शोषण कर रहे हैं। किसानों ने मिल अधिकारियों पर बांड नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि उन्हें समय से पर्ची नहीं मिलती जिसके चलते उन्हें कोल्हुओं पर गन्ना डालना पड़ता है। सरकार द्वारा घोषित किसान सम्मान निधि का लाभ भी अधिकतर किसानों को नहीं मिल रहा है। किसानों की समस्याएं सुनकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। उनके रहते हुए देश के किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नरेंद्र कुमार को मंडल महासचिव एवं दिनेश कुमार को मजदूर मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यहां पदम सिंह, मुकेश गुर्जर, मेरठ के जिला अध्यक्ष विनीत सांगवान, युवा मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी छपार, ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, मनीष चौधरी, मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश, सनोज सिंह, बाबूसिंह, महिपाल, ज्ञान सिंह, गजे सिंह नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, दयाचंद, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें