फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू मटका ढेर: पत्नी के इलाज के नाम पर जेल से छूटा, जानें किस पूर्व विधायक की हत्या करने की फिराक में था मटका

Sun, 15 Dec 2024 02:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शार्प शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका को दिल्ली पुलिस ने मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में हुए एनकाउंटर में मार गिराया। सोनू मटका ने दो साल पहले दिल्ली में डेढ़ करोड़ की डकैती डाली थी। 
विज्ञापन
सोनू मटका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम से मुठभेड़ में मारा गया शार्प शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका पत्नी के ऑपरेशन का हवाला देकर जेल से बाहर आया था। अब आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में था। 
विज्ञापन
Trending Videos

एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि सोनू मटका वर्ष 2014 में दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई हत्या में जेल में बंद था। वर्ष 2021 में पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर वह पेरोल पर बाहर आया था। जून 2021 में जेल में आत्मसमपर्ण करना था, लेकिन वह फरार हो गया। शकरपुर में हुई हत्या में गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित राजीव गार्डन का रहने वाला अजय उर्फ विजय भी आरोपी था।
 

सोनू मटका और उसका साथी अजय साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में थे। दोनों एक बार इस इरादे से वहां गए भी थे, लेकिन वहां काफी लोग देख कर दोनों वारदात नहीं कर पाए। भागने के दौरान उनकी बाइक वहीं छूट गई थी, जो हाशिम बाबा गैंग के आमिर उर्फ सलीम टिल्लन की निकली थी। दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 30 नवंबर को अजय को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से गाजीपुर मंडी की तरफ जाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उससे सोनू मटका के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
 

8वीं तक पढ़ाई, कार मैकेनिक का करता था काम
सोनू मटका 39 साल का था। काफी लंबे समय से वह दिल्ली में रहता था। उसने 8वीं तक की पढ़ाई की। वह दिल्ली में रहकर कार मैकेनिक का काम करता था। इसी दौरान वह हाशिम बाबा गैंग और उमेश पंडित गैंग से जुड़ गया था। दिल्ली की स्पेशल टीम इसके पीछे लगी थी। एक सूचना पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने मेरठ एसटीएफ से संपर्क किया।
 

डेढ़ करोड़ की डकैती डाली थी
सोनू मटका ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 अक्तूबर 2022 को दिल्ली के करोलबाग में डेढ़ करोड़ की डकैती को अंजाम दिया था। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली के लोहारी गेट इलाके में पुलकित गोयल से 9 लाख रुपये लूटे थे। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
 
विज्ञापन

हाशिम बाबा गैंग ने की थी अफगानी मूल के नादिर शाह की हत्या
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 12 सितंबर को अफगानी मूल के जिम मालिक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा ने हत्या कराई। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के करीबी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली थी। नादिर के पिता अफगानी मूल के थे, जबकि मां भारतीय मूल की थी।
नादिर भारत में ही पैदा हुआ था। जब वह बहुत छोटा था, तब उसकी मां ड्रग्स के एक मामले में जेल गई थी। पिता की कोरोना में मौत हो गई थी। नादिर को बॉडी बिल्डिंग का शौक था। दुबई में उसने होटल खोला और दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में जिम खोला था। इस मामले में एसटीएफ ने 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में शूटर असद आमीन और अनस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें