पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़।
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में निर्माणधीन कॉलोनी में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। दो गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से लाखों के कॉपर वायर सहित अन्य सामान ले गए थे। पुलिस ने छह-सात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे स्वाट टीम की इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के रजबहे पर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं उसी दौरान कार में सवार उन दोनों बदमाशों के 5 साथी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कॉपर वायर, टूल किट बरामद की है।
बदमाशों की कार और बाइक।
- फोटो : अमर उजाला