फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोनिया का हत्यारोपी सात माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। पुलिस ने सात माह से वांछित चल रहे सोनिया के हत्यारोपी नरेंद्र उर्फ कोरा निवासी मीरपुर खुर्द को उसके गांव से गिरफ्तार करने का दावा किया है। सोनिया उसकी जमीन अपने नाम कराने पर अड़ी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सोनिया की हत्या गला दबाकर करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

21 नवंबर, 2022 को सोनिया (35) निवासी तखावली पत्नी ज्ञान सिंह संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। 22 नवंबर को सोनिया के भाई सोनू पुत्र धनपाल निवासी ढांसरी तहसील जानसठ मुजफ्फरनगर ने बहन के ससुरालियों पर 22 बीघा जमीन की रंजिश में अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह बाद 27 नवंबर को तखावली में सोनिया के बच्चों की देखभाल कर रहे उसके पिता धनपाल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाद में पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था। 23 दिन बाद गांव के पास गन्ने के खेत में सड़ी गली अवस्था में सोनिया का कंकाल बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त उसके बेटे व भाई ने की थी। पुलिस की तफ्तीश में मीरपुर खुर्द निवासी नरेंद्र उर्फ कोरा का नाम प्रकाश में आया था। सात माह से वांछित नरेंद्र उर्फ कोरा को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने सोनिया की हत्या गला दबाकर करना कबूल किया है।
थाना अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनिया से उसके बीते 10 सालों से अवैध संबंध थे। वह पूरी कमाई सोनिया को ही देता था। सोनिया उससे उसकी जमीन अपने नाम कराने की जिद पर अड़ी थी। उसे रास्ते से हटाना उसकी मजबूरी हो गई थी। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें