फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो पुत्र ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बगैर जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात पिता ने बीस वर्षीय पुत्र के किसी बात पर डांट दिया। परिजनों के मुताबिक डांट से क्षुब्द होकर पुत्र घर से घेर में चला गया। परिजनों की माने तो उन्हें लगा कि कुछ देर में वापस आ जाएगा। काफी देर तक नहीं आने पर उन्होंने घेर में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने छत में लगे कुंदे से रस्सी की मदद से शव लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को मामले की बगैर जानकारी दिए गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौजूद रहे। दूसरी ओर फलावदा थाना पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें