गांव भैंसा निवासी युवक शाहरुख, जिसने खुद की गर्दन काट ली।
- फोटो : MAWANA
मवाना। गांव भैंसा निवासी युवक ने धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काट ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार युवक काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था।
गांव भैंसा निवासी शाहरुख के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहा है। बुधवार रात सभी सभी सोए हुए थे। शाहरुख ने धारदार वस्तु से अपनी गर्दन पर वार कर घायल कर लिया। परिजनों ने उसे खून से लथपथ लेखा देखा। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार शाहरुख की हालत चिंताजनक मनी हुई है। हालांकि परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने भी किसी प्रकार की घटना से इंकार किया है।