गुरुवार को नई मंडी पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी संजीव कुमार ने बताया कि विवेक ही बिजनौर निवासी अमित के साथ मिल कर सॉल्वर गैंग चलाता हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बिहार प्रांत से सॉल्वर को बुलाकर परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दिलाते हैं। इस परीक्षा में भी तीन परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए आठ-आठ लाख रुपये में ठेका लिया गया था। गैंग में शामिल पुणे के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम पुणे गई है।
रेलवे में नौकरी करता है विवेक
इंस्पेक्टर नई मंडी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया विवेक खुद रेलवे में ग्रुप डी में नौकरी करता है। उसकी तैनाती वर्तमान में धामपुर के पास हबीबवाला स्टेशन पर है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/